8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.0 लागू होने पर हर लेवल पर कितना बढ़ेगा न्यूनतम मूल वेतन?

अगर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.0 लागू होता है तो लेवल 1 पर न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹36,000 हो जाएगा। वहीं, लेवल 2 में न्यूनतम मूल वेतन ₹19,900 से बढ़कर ₹39,800, लेवल 3 में ₹21,700 से बढ़कर ₹43,400 और लेवल 4 में ₹25,500 से बढ़कर ₹51,000 और लेवल 5 में ₹29,200 से बढ़कर ₹58,400 हो जाएगा।