आठवें वेतन आयोग में सरकारी कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर प्राइवेट सेक्टर जैसा हो सकता है। इसका मकसद है कि सरकारी नौकरियां भी उतनी ही आकर्षक और प्रतिस्पर्धी बनें जितनी निजी कंपनियों में होती हैं। सरकार चाहती है कि सरकारी नौकरी को सिर्फ 'सुरक्षित रोज़गार' नहीं बल्कि एक ऐसा करियर माना जाए जिसमें तरक्की, अच्छे वेतन और विकास के अवसर हों।