8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना हो सकता है सरकारी कर्मचारियों का वेतन?

नैशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टिव मशीनरी के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 8वें वेतन आयोग में 2.86 गुना फिटमेंट फैक्टर का अनुमान लगाया है। ऐसा होने पर सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 हो जाएगा और पेंशनभोगियों की न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹25,740 हो जाएगी। जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है।