सरकारी पेंशनर्स ने 8वें वेतन आयोग के सामने एक पुरानी मांग फिर से रखी है। भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने अपने मेमोरेंडम में पेंशन को आखिरी सैलरी के 50% से बढ़ाकर 67% करने, फैमिली पेंशन 50% करने और ₹45,000 न्यूनतम पेंशन तय करने का प्रस्ताव दिया है। गौरतलब है, यह मांग 7वें वेतन आयोग के सामने भी उठाई गई थी।