फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर जनवरी-2026 में शुरू होगा लेकिन बढ़ी हुई सैलरी/पेंशन के 2027 की शुरुआत तक लागू होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 12 महीने का एरियर मिलेगा। नया वेतन आयोग अपने गठन के 15-18 महीनों के अंदर अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप दे सकता है।