8वीं सदी के भारतीय राजा के नाम पर रखा गया है पाक के रावलपिंडी का नाम
मेवाड़ के 8वीं सदी के राजा कालभोज (बप्पा रावल) के नाम पर पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी का नाम रखा गया है। 'हिस्ट्री कैफे' के मुताबिक, बप्पा रावल ने ही इस शहर को बसाया था। वहीं, पाकिस्तानी लेखक सज्जाद अज़हर ने एक बार बताया था कि रावलपिंडी में सबसे पहले फौजी चौकी 8वीं सदी में बप्पा रावल ने ही बनवाई थी।