गुरुग्राम (हरियाणा) के एक कोर्ट ने 8-वर्षीय बच्ची से रेप करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के दोषी शख्स को 21-साल जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर ₹25,000 का जुर्माना भी लगाया है। लड़की की मां की शिकायत के अनुसार, दोषी ने बच्ची के साथ तब रेप किया जब वह घर पर अकेली थी।