inshorts

9 दिन तक सस्ता होने के बाद कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने के बाद भारी वृद्धि आई है। IBJA के मुताबिक, एक हफ्ते में सोना ₹2,406 बढ़कर ₹1,26,299 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,772 बढ़कर ₹1,54,300 प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, दोनों धातुओं के भाव गिरावट से पहले के स्तर से अब भी क्रमशः ₹17,830 और ₹33,000 नीचे हैं।