9 दिनों में 8वीं बार दाम बढ़ने से कुल कितना महंगा हुआ पेट्रोल व डीज़ल?

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बुधवार को 9 दिनों में 8वीं बार बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इनका दाम ₹5.60/लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें क्रमश: ₹101.01/लीटर व ₹92.27/लीटर और मुंबई में ₹115.88/लीटर व ₹100.10/ लीटर हो गई है। वहीं, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: ₹110.52/लीटर और ₹106.69/ लीटर है।