पीलीभीत (यूपी) में ज़मीन विवाद को लेकर नक्षत्र नामक शख्स ने अपने भाई हंसराज की कथित तौर पर हत्या कर शव आंगन में गाड़ दिया है। नक्षत्र ने मां की मौत के बाद उनकी 9-बीघा ज़मीन अपने नाम करवा ली थी जिसे लेकर हंसराज और नक्षत्र के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस की पूछताछ में नक्षत्र ने जुर्म कबूल लिया।