9 महीने तक स्पेस में फंसे रहने के बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पहली तस्वीरें आईं सामने

इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में 9 महीनों से अधिक समय से फंसे अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती वापस आ गए हैं। दोनों अंतरिक्षयात्रियों के साथ एस्ट्रोनॉट निक हेग और कॉस्मोनॉट (रूसी अंतरिक्षयात्री) अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी आए हैं। सभी अंतरिक्षयात्री स्पेसX के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती लौटे हैं जो फ्लोरिडा के पास समुद्र में लैंड हुआ।