9 वर्ष की उम्र में J&K में यूपी के परिवार से बिछड़ गया था बेटा, 22 साल बाद मिला

बरेली (यूपी) के एक परिवार को छोटन नामक उनका बेटा 22-साल बाद मिला है। छोटन के पिता के अनुसार, 26 मई 2003 को जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर काम के लिए जाते समय वह बिछड़ गया था और तब उसकी उम्र 9-वर्ष की थी। बकौल रिपोर्ट्स, छोटन को एक राजमिस्त्री ने शरण दी और वह अब 4 बच्चों का पिता है।