9 वर्ष की बच्ची का रेप करने वाले 63 वर्षीय शख्स को असम के कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सज़ा

धुबरी (असम) में स्थानीय अदालत ने 9-वर्ष की बच्ची का रेप करने के दोषी 63-वर्षीय व्यक्ति को पॉक्सो ऐक्ट के तहत बुधवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई। कोर्ट ने दोषी पर ₹50,000 जुर्माना भी लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोषी ने 8 माह पहले इस वारदात को अंजाम दिया था और घटना के समय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी।