9 साल में जजों के खिलाफ हुईं 8600 से ज़्यादा शिकायतें, लोकसभा में सरकार ने बताया
सरकार ने लोकसभा में बताया कि 2016-2025 के बीच 9-साल में मौजूदा जजों के खिलाफ 8639 शिकायतें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) के दफ्तर को मिली हैं। इनमें सबसे ज़्यादा 1170 शिकायतें 2024 में मिलीं। बकौल सरकार, जजों के खिलाफ शिकायतों की जांच न्यायपालिका के 'इन-हाउस मकैनिज़्म' के तहत होती है यानी इनको सरकार नहीं बल्कि खुद न्यायपालिका देखती है।