9 साल की बच्ची ने मां को अमेरिका में लुटेरे से बचाया, घूंसे मारे; वीडियो हुआ वायरल

अमेरिका में अपनी मां को एक लुटेरे से बचाने को लेकर 9-वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सम्मानित किया है। जर्नी नेल्सन ने संदिग्ध के सिर पर घूंसा मारा और फिर चार घरों तक उसका पीछा किया था। बकौल पुलिस, "मामले में तेज़ी से गिरफ्तारी की गई। वेस्ट पाम बीच पुलिस फाउंडेशन ने बच्ची को सराहना का प्रतीक चिह्न भेंट किया।"