9 साल पहले मैंने रूस से यूक्रेनियों के डेटा का बचाव किया था: टेलीग्राम के संस्थापक
रूस में जन्मे टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डूरोव ने कहा है कि 9 साल पहले जब वह रूसी कंपनी वीके के सीईओ थे तब उन्होंने यूक्रेनी लोगों के निजी डेटा का बचाव किया था। बकौल डूरोव इसके लिए उन्हें अपनी कंपनी और घर गंवाने पड़े थे लेकिन वह बिना किसी हिचकिचाहट फिर से ऐसा कर सकते हैं।