90 दिनों से ज़्यादा के मिशन से अंतरिक्षयात्रियों की कूल्हे की हड्डियां हो सकती हैं कमज़ोर: स्टडी

90 दिनों से अधिक लंबे अंतरिक्ष मिशन के बाद अंतरिक्षयात्रियों में कूल्हे की हड्डी टूटने का खतरा बढ़ सकता है। 'मायो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स' में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, लंबे मिशन के बाद कूल्हे के फ्रैक्चर की दर अधिक पाई गई। वैज्ञानिकों के मुताबिक, माइक्रोग्रैविटी से हड्डियों की मज़बूती घटती है। यह भविष्य के मिशनों में गंभीर चुनौती बन सकती है।

Load More