1 अप्रैल 1935 को भारत में रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की स्थापना हुई थी और 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया था। रिज़र्व बैंक के नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसके साथ ही आज ही के दिन (1 अप्रैल) 1976 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल इंक की स्थापना हुई थी।