जापान के कानजावा ने 90 की उम्र में बॉडीबिल्डिंग में जीता मेडल, ऐसे मेंटेन करते हैं बॉडी
जापान के तोशिसुके कानाजावा ने 90 साल की उम्र में मास्टर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता जीती है। 1936 में जन्मे कानाजावा को बचपन से तैराकी और रेसलिंग का शौक था। वह 50 साल की उम्र में बॉडीबिल्डिंग में लौटे और 19 खिताब जीत चुके हैं। वह रोज़ जिम जाते हैं, मछली-मांस व शराब से परहेज़ करते हैं और 7 घंटे सोते हैं।