महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की वसीयत को कम-से-कम 90 वर्षों के लिए सील कर एक तिजोरी में बंद रखा जाएगा। दरअसल, दिवंगत शासकों की वसीयत को सील करने की परंपरा 1910 से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार, किसी वरिष्ठ शासक की मृत्यु के बाद उनकी वसीयत का निर्वाहक वसीयत को सील करने के लिए लंदन हाईकोर्ट में आवेदन देता है।