91% मुनाफा बढ़ने पर नुवामा ने सुज़लॉन एनर्जी की बढ़ाई रेटिंग, दी खरीदने की सलाह
वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में सुज़लॉन एनर्जी का शुद्ध लाभ 91% बढ़ने पर ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इसके शेयर की रेटिंग को 'होल्ड' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है। फर्म ने कंपनी का टारगेट प्राइस ₹60 किया है जो इसके आज (बुधवार) के बंद भाव से 15% अधिक है। कंपनी के शेयर में आज अपर सर्किट लग गया।