भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बताया है कि 9/11 आतंकी हमलों से एक दिन पहले वह वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में थे। फ्रैंकफर्ट में लैंड करने के बाद भारत के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतज़ार करते समय उन्हें हमलों का पता चला था। पेस ने कहा कि यात्रियों के फ्रैंकफर्ट में उतरने से पहले विमान को स्कैन किया गया था।