9/11 हमले के बारे में बुश को बता रहे वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की तस्वीर दोबारा आई सामने

9/11 आतंकी हमलों के दिन वाइट हाउस के तत्कालीन चीफ ऑफ स्टाफ ऐंड्रयू कार्ड द्वारा तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले की जानकारी देने के दौरान की तस्वीर फिर सामने आई है। बुश स्कूली छात्रों की कक्षा में थे जब कार्ड ने उन्हें बताया, "दूसरा विमान दूसरे टावर से टकराया...अमेरिका पर हमले हो रहे हैं।"