93% छात्र फुल टाइम नौकरी से पहले चाहते हैं इंटर्नशिप: स्किल इंडिया
स्किल इंडिया की वर्ष 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, 93% भारतीय छात्र फुल टाइम नौकरी से पहले इंटर्नशिप करना चाहते हैं। बकौल रिपोर्ट, छात्र डिग्री की जगह स्किल्स को अधिक महत्व दे रहे हैं। डेटा के मुताबिक, इंटर्नशिप के लिए तमिलनाडु (97.46%), उत्तर प्रदेश (97.39%), केरल (96.05%) और कर्नाटक (94.64%) के छात्रों ने सबसे ज़्यादा रुचि दिखाई है।