93 यात्रियों वाले एअर इंडिया के विमान को मिली हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर था संदेश
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की AI 772 फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी मिली। बकौल रिपोर्ट्स, विमान के टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला। टेकऑफ से पहले इसकी जानकारी मिलते ही पायलट की सूचना पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर तलाशी ली गई।