95 साल की जांबाज दादी की हो रही तारीफ, सूझबूझ से अस्पताल में बचाई अपनी और कई की जान
मुजफ्फरपुर (बिहार) में प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में लगी आग के बीच 95-वर्षीय जांबाज राधा देवी की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई। उन्होंने बताया, "मैंने देखा कि कमरे में धुआं भर रहा है...तुरंत अपना ऑक्सीजन मास्क हटाया।" बाहर निकलने के बाद उन्होंने गार्ड को सूचना दी जिसके चलते समय रहते कई लोगों को बचा लिया गया।