99% हार्ट अटैक 4 रिस्क फैक्टर्स से जुड़े होते हैं: स्टडी

एक इंटरनैशनल स्टडी के मुताबिक, 99% हार्ट अटैक, स्ट्रोक और बड़ी कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां चार आम हेल्थ रिस्क फैक्टर्स से जुड़ी होती हैं। इनमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर और तंबाकू का इस्तेमाल शामिल है। नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन और योनसेई यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया में 90 लाख से ज़्यादा वयस्कों के डेटा की जांच की।