एक महिला द्वारा अपने 9-माह के बच्चे को थप्पड़ व घूसे मारने और बिस्तर पर पटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सांबा (जम्मू-कश्मीर) में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि बच्चे को आरोपी के पति को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना महीनेभर पुरानी है।