inshorts

9-माह के बच्चे समेत 5 लोग बेंगलुरु के घर में मृत मिले, ढाई वर्षीय बच्ची बेहोश मिली

पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु के एक घर में 9-माह के बच्चे समेत 5 परिजन शुक्रवार रात को मृत मिले। पुलिस ने घर से ढाई-वर्षीय बच्ची को बेहोशी की हालत में रेस्क्यू कर बताया कि वह शायद 4-दिन भूखी रहने के चलते बेहोश हुई होगी। जांच के अनुसार, 4 वयस्कों ने छत से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या की थी।