9वें नंबर पर भी बैटिंग करने के लिए तैयार हूं: अपने बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर सैमसन

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने अपने बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सैमसन ने सीईएटी अवॉर्ड फंक्शन में कहा, "मुझे अपने देश के लिए खेलने पर बहुत गर्व है जिस माहौल में हम खेलते हैं अगर वे मुझे 9वें नंबर पर भी बल्लेबाज़ी करने के लिए कहें, तो मैं टीम के लिए ऐसा भी करूंगा।"