सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में चौथी कक्षा की 9-वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने के बाद स्कूल परिसर में उसका रेप करने के आरोप में प्रिंसिपल को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद लड़की ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई थी और आरोपी के खिलाफ रेप की धारा व पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।