9-वर्षीय बच्ची के साथ 10-वर्षीय और 14-वर्षीय नाबालिग लड़कों ने यूपी में किया रेप

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मुज़फ्फरनगर ज़िले में एक 9-वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कों ने रेप किया। पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की घर के पास खेल रही थी तब 10-वर्ष और 14-वर्ष की उम्र के दो नाबालिग लड़के उसे ले गए और उसके साथ रेप किया।