दिल्ली पुलिस ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे के खिलाफ खतरनाक तरीके से बाइक चलाने, बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने और पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, "जब उनसे ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो उन्होंने कहा- मुझे लाइसेंस की ज़रूरत नहीं है, मैं विधायक का बेटा हूं।"