AAP नेता जयपाल सिंह पर चली गोली, पार्किंग विवाद के बीच हुई फायरिंग
अमृतसर (पंजाब) में 'आप' नेता जयपाल सिंह को गुरूवार को पार्किंग विवाद में गोली मार दी गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, जयपाल ने अपनी गाड़ी पड़ोसी (पूर्व इंस्पेक्टर) के घर के बाहर खड़ी की थी जिसे लेकर दोनों में बहस शुरू हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी।