AC फटने के बाद दिल्ली में आग की लपटों में घिरा घर, धमाके से सहम गए पड़ोसी

जनकपुरी (दिल्ली) में गुरुवार को एक घर का एसी फट गया। एसी फटने से पड़ोसी सहम गए क्योंकि आग पूरे घर में फैल गई थी जिसपर दमकल विभाग की टीम ने थोड़ी देर में काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन आग से घर के अंदर रखा सामान जल गया जिसका एक वीडियो सामने आया है।