कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि AC का ज़्यादा इस्तेमाल डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सही नहीं होता है। जीटीबी अस्पताल (दिल्ली) के डॉक्टर अजीत कुमार के मुताबिक, ठंडे माहौल में शरीर ज़्यादा ऐक्टिव नहीं रहता और कम ऐक्टिविटी का सीधा असर इंसुलिन सेंसिटिविटी पर पड़ता है। इससे शरीर ब्लड में मौजूद ग्लूकोज़ को एनर्जी में बदलने में दिक्कत करता है।