ACB ने लागू किया नया नियम, अब सिर्फ 3 विदेशी लीग ही खेल पाएंगे अफगान खिलाड़ी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नई पॉलिसी को मंज़ूरी दी है जिसके तहत खिलाड़ी बोर्ड की T20 लीग के अलावा साल में सिर्फ तीन विदेशी लीग ही खेल सकेंगे। यह फैसला ACB की एनुअल जनरल मीटिंग में लिया गया। बोर्ड ने खिलाड़ियों की फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।