Accenture ने कर्मचारियों को 26% तक बोनस देने का किया एलान, ज़्यादातर की नहीं बढ़ेगी सैलरी

आईटी कंपनी एक्सेंचर ने भारत में अपने कर्मचारियों को परफॉर्मेंस के आधार पर 26% तक बोनस देने का एलान किया है। नवंबर 2026 के रिवॉर्ड साइकिल में कर्मचारियों को 8% से 26% तक बोनस मिलेगा। हालांकि, ज़्यादातर कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ेगी और प्रमोशन भी सीमित रहेंगे। कंपनी ने सैलरी बढ़ाने और प्रमोशन का मुख्य समय जून तय किया है।