ACE ग्रुप व उसके एमडी के कई परिसरों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग ने मंगलवार को रियल एस्टेट कंपनी ACE ग्रुप और उसके एमडी अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा और आगरा समेत कई परिसरों पर छापेमारी की। अजय चौधरी कथित तौर पर अखिलेश यादव के करीबी हैं। पिछले हफ्ते आयकर विभाग ने इत्र कारोबारी और समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के परिसरों पर छापेमारी की थी।