इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में मिला मरा हुआ बंदर; एग्जाम टले
गुवाहाटी के असम इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में दूषित पानी पीने से 54 छात्र बीमार पड़ गए। पानी से बदबू आने पर जब छात्रों ने ओवरहेड टंकी की जांच की तो अंदर मरा हुआ बंदर पड़ा मिला। प्रशासन ने टंकियों की सफाई कर मेस शिफ्ट की, जबकि छात्रों के आगामी CAT एग्जाम टाल दिए गए हैं।