वायु सेना में नौकरी का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी; 12 नवंबर से करें अप्लाई
भारतीय वायुसेना ने AFCAT 01/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में अधिकारियों की भर्ती होगी। आवेदन 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, AFSB टेस्ट और मेडिकल जांच के आधार पर होगा। ट्रेनिंग के दौरान ₹56,100 मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।