AGR पर SC के फैसले से पहले Vi के मैनेजमेंट में बदलाव, तेजस मेहता नियुक्त हुए नए CFO
एजीआर बकाए को लेकर सोमवार, 6 अक्टूबर को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने अपने मैनेजमेंट में बदलाव किया है। वीआई ने तेजस मेहता को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) नियुक्त किया है जो कंपनी के वर्तमान सीएफओ मूर्ति जीवीएएस की जगह लेंगे। मेहता का कार्यकाल 6 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा।