AI के कारण 4 दिन का कार्य सप्ताह है संभव: एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग
चिपमेकर कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से 4-दिन का कार्य सप्ताह संभव हो सकता है। उन्होंने बताया कि एआई कर्मचारियों का समय बचाकर उन्हें नए आइडियाज़ और लक्ष्यों पर काम करने का मौका देगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाई प्रोडक्टिविटी के बावजूद लोग भविष्य में और अधिक व्यस्त रहेंगे।