AI के चलते पुरुषों से ज़्यादा महिलाओं की नौकरी को क्यों है खतरा? हर 10 में से 1 पर छंटनी की तलवार
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मुताबिक, अमीर देशों में हर 10 में से 1 महिला ऐसी नौकरी में है जहां AI से नौकरी जाने का जोखिम सबसे ज्यादा है। इसकी बड़ी वजह रूटीन क्लेरिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव कामों में महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी है। बकौल रिपोर्ट, आज भी करीब 90% सेक्रेटरी और क्लर्क महिलाएं हैं जिनके काम ऑटोमेट होने का खतरा है।