AI की मदद से महाकुंभ में 20,000 से ज़्यादा बिछड़े लोगों को मिलाया गयाः UP सरकार

महाकुंभ मेला प्राधिकरण के अनुसार, महाकुंभ में स्थापित किए गए डिजिटल खोया-पाया केंद्रों की मदद से मेले की शुरुआत से अबतक 20,144 बिछड़े लोगों को उनके परिजन से मिलाया गया है। खोया-पाया केंद्र एआई आधारित चेहरा पहचान प्रणाली, मशीन लर्निंग और बहुभाषीय समर्थन जैसी सुविधाओं से लैस हैं। बिछड़ों को मिलाने में प्रशासन व गैर-सरकारी संगठनों की अहम भूमिका है।