AI के लिए भारतीयों की ज़रूरत, H-1B वीज़ा पर प्रतिबंध वापस लो; US सांसदों की ट्रंप से अपील
अमेरिकी सांसदों के समूह ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से हाल ही में जारी किए गए H-1B वीज़ा से जुड़े आदेश को वापस लेने की अपील की है। सांसदों का कहना है कि वीज़ा आवेदन पर लगी ₹88 लाख की नई फीस और अन्य प्रतिबंध अमेरिका की तकनीकी क्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं और सर्वाधिक नुकसान AI क्षेत्र में होगा।