AI को लेकर RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की चेतावनी, कहा- बाज़ार उम्मीद से ज़्यादा दौड़ रहा
RBI के पूर्व-गवर्नर रघुराम राजन ने बाज़ार में AI के बढ़ते चलन पर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि AI में कामकाज़-उद्योगों को बदलने की बड़ी क्षमता है लेकिन इस सेक्टर को लेकर बाज़ार की उम्मीदें फिलहाल वास्तविकता से आगे निकलती दिख रही हैं। बकौल रघुराम, भारी निवेश, ऊंची लागत और नियामकीय चुनौतियां AI-सेक्टर के लिए जोखिम बन सकती हैं।