शेयर बाज़ार में शुक्रवार को गिफ्ट निफ्टी 200 अंकों से अधिक लुढ़क कर 25,333 के स्तर पर आ गया। दरअसल, एंथ्रोपिक के IPO के बाद भी ग्लोबल मार्केट में AI और टेक शेयरों को लेकर डर बना हुआ है। इसके चलते अमेरिकी और एशियाई बाज़ारों में भारी बिकवाली आई जिसका सीधा दबाव आज भारतीय बाज़ार पर दिख रहा है।