एक X यूज़र ने बताया है कि उसने बोर होने पर चैटजीपीटी के ज़रिए एआई-जनरेटेड लड़की की तस्वीरें बनाकर डेटिंग ऐप 'बंबल' पर बेंगलुरु में उसकी प्रोफाइल बनाई। उसने बताया, "2 घंटे के भीतर 2750+ लाइक्स, सैकड़ों सुपरस्वाइप्स, लंबी-चौड़ी तारीफों के नोटिफिकेशन आने लगे।" शख्स ने इसे 'डरावना' बताते हुए लिखा कि बंबल को इसे बंद करने में 12-घंटे लगे।