AI जल्द ही इंसानों को जानवरों से सीधे बात करने में कैसे कर सकता है मदद?
शोधकर्ताओं का मानना है कि AI जानवरों की आवाज़ों, संकेतों और व्यवहार में छिपे पैटर्न को पहचान सकता है। इससे यह समझा जा सकेगा कि किसी आवाज़ का क्या मतलब है और जानवर क्या संदेश दे रहे हैं। फ्रांस और जर्मनी समेत कई देश चिंपैंज़ी, चूहे, डॉल्फिन, बोनोबो और अलग-अलग पक्षियों की आवाज़ों तथा व्यवहार का अध्ययन कर रहे हैं।